राज्य

Matuknath Choudhary: लव गुरु मटुकनाथ चौधरी को आया गुस्सा? ‘जब जूली मेरे साथ थी तो…’

लव गुरु के नाम से मशहूर और रिटायर्ड प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं. इसका कारण है कि वे हर दिन फेसबुक पर कुछ न कुछ अपने जीवन या प्रेमिका से जुड़ी बातों को लेकर पोस्ट कर रहे हैं. रविवार (22 फरवरी, 2026) को मटुकनाथ चौधरी ने अपने फेसबुक पेज से एक पोस्ट कर वैसे लोगों को निशाने पर लिया जो कभी उनकी पत्नी तो कभी उनकी प्रेमिका जूली के लिए ज्यादा परेशान रहते हैं.

अपने फेसबुक पोस्ट में मटुकनाथ चौधरी लिखते हैं, “जब जूली मेरे साथ थी तो अनेक लोगों को मेरी पत्नी की बड़ी चिंता थी. अब वही लोग पत्नी को भूल गए और जूली की चिंता करने लग गए! न तब मेरी पत्नी ने उन्हें चिंता करने कहा था और न अब जूली ने कहा है! लेकिन दयानिधान स्त्री-दुख कातर करुणावान और करुणामयी देव -देवियां भला कैसे मान सकते हैं! वे तो चिंता करके ही दम मारेंगे!”

‘अगर कल मैं जूली की सहायता…’

मटुकनाथ चौधरी ने कहा, “मजे की बात है कि ऐसे उदार महामनाओं को क्या पता जूली की चिंता करनेवाली उनकी सहृदय मां हैं, सक्षम पिता हैं. अत्यंत मेधावी भाई और भाभी हैं, बहनें हैं, जीजा हैं, मौसा हैं, मौसी हैं, मामा हैं, मामी हैं. सभी संपन्न और उच्च पदस्थ हैं. मगर ऐसे दयालु लोगों का भी तो कर्तव्य है. सो वे कर्तव्य-पालन से कैसे पीछे हट सकते हैं! वे दयालुता के मैदान में तबतक डटे रहेंगे, जबतक उनसे कोई मांग नहीं रहा है. अगर कल मैं जूली की सहायता के लिए खाता नंबर और क्यूआर कोड जारी कर दूं तो ये दयावीर न जाने किस बिल में घुस जाएंगे! दान करने आएंगे वही जो कभी दया दिखाने नहीं आए थे!”

मटुकनाथ चौधरी ने एक दूसरे फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि जूली कभी भी मेंटल हॉस्पिटल में नहीं रही. उनकी एक रुग्ण फोटो 2019 की है, जिसे 2020 से ही हर साल फेसबुक पर डालकर मंदबुद्धि के बेरोजगार लोग अपना-अपना वैलेंटाइन डे मनाते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘तुम केवल प्यास जगा सकते हो, बुझा नहीं सकते’, मटुकनाथ से बोली ‘जानू’, खुद सुनाई कहानी

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!