‘बिहार की सत्ता में बैठे हैं महाठग’, नीतीश कुमार सरकार पर फिर भड़के तेजस्वी यादव

पटना में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एआई समिट को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एआई समिट पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और इससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचा. तेजस्वी यादव ने इसे देश का ‘अपमान’ करार दिया.
VIDEO | Patna: RJD National Working President and Bihar LoP Tejashwi Yadav commented on the Congress protest at the AI Summit, saying, “The AI Summit was a big flop and India got insulted…”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QD2UJClVvc
— Press Trust of India (@PTI_News) February 22, 2026
साथ ही तेजस्वी यादव ने संत रविदास जयंती के अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज के दौर में संत रविदास और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों के बारे में पढ़ना और सीखना चाहिए. संत रविदास ने समाज में बराबरी और न्याय की बात की थी, लेकिन आज शासन करने वाले लोग गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को सड़कों से हटाया जा रहा है और सरकार सिर्फ चंद अमीर लोगों के लिए काम कर रही है.
बिहार की सत्ता में बैठे हैं महा ठग लोग- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सत्ता में ‘महा ठग लोग’ बैठे हैं और सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव में लोकतंत्र नहीं बल्कि ‘हरा तंत्र’ जीतता है. उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहा है और झूठे पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक दिए जा रहे हैं.
बिहार में बिना घूस के नहीं हो रहा कोई भी काम- तेजस्वी
शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में शराब बिक रही है, लेकिन जेल सिर्फ दलित समाज के लोगों से भरी जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में कोई भी काम बिना घूस दिए नहीं हो रहा है, चाहे थाना हो या ब्लॉक हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है. तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और नौकरी में धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पैसे देने वालों को नौकरी मिल रही है. जबकि आम लोगों के पास इलाज और पढ़ाई की सही व्यवस्था नहीं है. उन्होंने अपनी 17 महीने की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान 5 लाख लोगों को नौकरी दी गई थी और 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी.
उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि राज्य को ‘अचेत मुख्यमंत्री’ मिला है. जो सिर्फ कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं और बीजेपी उनसे अपना काम करवा रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले समय में यूजीसी और अन्य मुद्दों पर भी वे खुलकर बात करेंगे और संघर्ष जारी रहेगा.
ये भी पढ़िए- नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन! शराबबंदी पर अब BJP बोली- ‘…जैसा पहले था वैसे कर दिया जाए’



