CM योगी आदित्यनाथ का आज से सिंगापुर-जापान दौरा, ऐसा रहेगा 4 दिन का शेड्यूल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से चार दिवसीय दौरे पर सिंगापुर और जापान रवाना हो रहे हैं. रविवार शाम वे रवाना होंगे, उनके साथ 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है. यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देना है. दोनों देशों में वे कई कंपनियों के फाउन्डर से मिलेंगे और वहां के औद्योगिक वातावरण को समझेंगे. 2017 के म्यांमार दौरे के बाद मुख्यमंत्री का यह दूसरा विदेशी दौरा है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.क्यूंकि जापान और सिंगापूर की कई कंपनियां उत्तर प्रदेश में पहले से काम कर रहीं हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री का वहां जाना यहां निवेश के साथ-साथ प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
सिंगापुर में 33 कंपनी के प्रतिनिधियों से होगी मुलाकात
सीएम योगी के दौरा रविवार शाम सिंगापुर प्रस्थान के साथ शुरू हो जाएगा. वे 23 और 24 फरवरी को 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिन्धियों से मीटिंग करेंगे. इसमें निवेशकों के साथ रोड शो और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे. पहली मीटिंग में तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग व इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है. उम्मीद है कई कंपनियां यूपी में निवेश के लिए आएंगी.
25 व 26 फरवरी को जापान में रहेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 व 26 फरवरी को जापान में रहेंगे. यहां वे प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाक़ात करेंगे, इसमें परदेसव में निवेश, तकनीकी सहयोग के साथ ही मैग्वेल ट्रेन जिसकी स्पीड 600 किमी/घंटा है का परीक्षण भी शामिल है. वहीँ वे टोक्यो में एक हिन्दू मंदिर में दर्शन भी करेंगे. जिससे वहां रह रहे भारतीय काफी उस्त्साहित हैं.
भारतीयों में उत्साह-स्वागत की तैयारी
सीएम योगी के जापान पहुंचने से पहले भारत वासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. भारतीय समुदाय ने टोक्यो में कई जगह श्री राम के झंडे फहराए.भारतीय समुदाय सीएम योगी के स्वागत की तैयारियों में परिवार के साथ जुटा हुआ है. सीएम योगी का जापान दौरा देगा इंडो जापान के आध्यात्मिक-सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊर्जा देगा.



