अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच तो क्या होगा? किसे होगा ज्यादा फायदा? जानें नियम

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय समयानुसार मैच 7 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई. इस वजह से पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है. यहां जान लीजिए अगर यह मैच रद्द हुआ तो किस टीम को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
रद्द होने पर किसे फायदा?
अगर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. चूंकि यह सुपर-8 स्टेज में ग्रुप 2 का मैच है, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका भी मौजूद हैं. आज का मैच रद्द होने पर पाकिस्तान टीम को एक अंक मिलेगा, जिसके बाद उसे इंग्लैंड और श्रीलंका से भी खेलना होगा. अगर पाकिस्तान अगले दोनों मैच जीत जाती है तो उसके कुल 5 अंक हो जाएंगे.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड पर भी यही समीकरण लागू होता है. आज का मैच रद्द होने पर उसे एक अंक मिलेगा, जिसके बाद उसे इंग्लैंड और श्रीलंका से भी खेलना है. इसलिए आज का मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल में जाने का बराबर चांस होगा. इसलिए अंकों के हिसाब से किसी को नुकसान या फायदा नहीं होगा.
चूंकि कोलंबो में हो रही बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई. ऐसी परिस्थिति में आमतौर पर मैच ऑफिशियल्स 90 मिनट तक परिस्थितियों के सुधरने का इंतजार करते हैं. कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच करवाने की कोशिश की जाती है. अगर मैदान के हालात नहीं सुधरते हैं तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाता है.
यह भी पढ़ें:
टॉप करके भी 2 टीम बाहर, हारने वाली टीम खेलेगी फाइनल, सुपर-8 के नियम पर क्यों मचा बवाल? जानिए सारी डिटेल्स
कल टी20 वर्ल्ड कप में 2 बड़े मुकाबले, सुपर-8 में भारत समेत 4 टीमें होंगी एक्शन में; जानें दोनों मैच की डिटेल्स



