राज्य

राज्यसभा चुनाव: जीतन राम मांझी को चाहिए एक सीट? आया NDA में टेंशन बढ़ाने वाला बयान

आगामी 9 अप्रैल को बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं और चर्चा शुरू हो गई है कि कौन इस बार जा सकता है. नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने साफ कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एक सीट का वादा किया गया था तो अब जीतन राम मांझी ने भी दावा ठोक दिया है. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का भी कहना है कि एक सीट चाहिए. चाहिए.

शनिवार (21 फरवरी, 2026) को जीतन राम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता राजेश कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि हमारी पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी इस बात को शुरू से उठाते आए हैं. हर कोई चाहता है कि हमारी पार्टी का विस्तार हो, इसलिए हमारी पार्टी भी एक सीट के लिए दावा कर रही है. 

‘पार्टी को कम आंका जाता है… ठगा जाता है’

उन्होंने कहा कि शुरू से ही हमारी पार्टी को गठबंधन में कम आंका जाता है और कहीं ना कहीं हमें ठगा जाता है. यही वजह रही कि हमें विधानसभा चुनाव में छह सीटें ही मिलीं. हालांकि हर बार हमारे नेता जीतन राम मांझी आवाज उठाते रहे हैं.

इस सवाल पर कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का तो अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है. इस पर राजेश कुमार ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन वह बार-बार यह कहते आए हैं कि हर बात मीडिया में नहीं रखी जा सकती है. जहां बात रखनी चाहिए वहां रखी जाएगी. राजेश कुमार ने कहा कि हमारे नेता संतोष सुमन ने कभी नहीं कहा है कि हमें राज्यसभा की सीट नहीं चाहिए या जरूरत नहीं है. 

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता के इस बयान पर कि एक सीट बीजेपी से चुनाव से पहले ही तय हो चुका है. इस पर राजेश कुमार ने कहा कि यह उनका अपना मामला है, लेकिन हमारे वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी हमेशा आवाज उठाते आए हैं. हमारी सब जगह दावेदारी होनी चाहिए, इसलिए हमें राज्यसभा की एक सीट मिलनी चाहिए. हम लोग जोरदार तरीके से आवाज उठाएंगे और अपनी मांग को रखेंगे.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: NDA से एक सीट पर दावा ठोकेंगे उपेंद्र कुशवाहा? RLM चीफ के बयान से तस्वीर साफ

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!