राज्य

‘बीजेपी और कांग्रेस से गुजरात के लोग परेशान’, अहमदाबाद में बोले अरविंद केजरीवाल, बजट पर सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार (21 फरवरी) से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता कांग्रेस से नफरत करती है. बीजेपी और कांग्रेस से लोग परेशान हो गए हैं. सड़कों का बुरा हाल है. इस दौरे में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अरविंद केजरीवाल के साथ मौजूद हैं.

गुजरात में स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के अंदर स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल है. गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है. पंजाब के लोग हमारे काम से खुश हैं. आप के नेताओं को सुनने के लिए लोग आ रहे हैं. बीजेपी ने लोगों को तिरस्कार करना शुरू कर दिया. ये बजट गड़बड़ दिखता है, ये गुजरात के लोगों के लिए अपमान है. 

गुजरात के बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं- अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा, ”गुजरात का बजट पेश किया गया और लोगों को इससे बहुत उम्मीदें थीं. आम आदमी का बजट ज़्यादातर सरकारी पैसों पर निर्भर करता है, जिसमें घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई शामिल होती है. लेकिन, इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है.”

गुजरात सरकार को जनता की परवाह नहीं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि एजुकेशन, हेल्थकेयर, किसानों, बिजनेसमैन या महिलाओं के लिए बजट में कुछ नहीं है. यह समाज के किसी भी तबके के लिए नहीं है. जब चुनाव आते हैं, तो सरकारें लोगों को कुछ राहत या फायदे देती हैं, लेकिन गुजरात सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है.” 

गुजरात में 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां अपने संगठन को सशक्त बनाने और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को धार देने के मकसद से गुजरात पर फोकस कर रहे हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!