आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को बताया PM पद के लिए परफेक्ट नेता, सपा पर भी साधा निशाना

कांग्रेस की महासचिव और केरल स्थित वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है. आचार्य प्रमोद कृष्ण ने प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए परफेक्ट नेता बताया है. उन्होंने कहा वह (प्रियंका गांधी) लोकप्रिय नेता हैं और उनमे प्रधानमंत्री बनने की सभी योग्यताएं हैं. अगर वह प्रधानमंत्री बने तो बुराई क्या है, लेकिन कांग्रेस के नेता उन्हें प्रधानमंत्री बनने से रोके हुए हैं.
दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम से एबीपी न्यूज की टीम ने पूछा, ‘कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को असम के कामाख्या मंदिर के साधु बाबा ने प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है,’ इस सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में प्रधानमंत्री बनने की सभी योग्यताएं हैं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री बनने से कोई भाजपा के नेता नहीं रोक रहे हैं, बल्कि खुद कांग्रेस के कुछ बड़े नेता प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनने से रोके हुए हैं.
‘प्रियंका गांधी को बनाया जाना कांग्रेस का चेहरा’
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का चेहरा बनाया जाना चाहिए. अगर किसी मे प्रतिभा है, काबलियत है, तो उसे जरूर बनना चाहिये. अगर कोई लोक प्रिय व्यक्ति देश का नेतृत्व करता है तो इस में बुराई क्या है? उन्होंने साफ कहा कि प्रियंका गांधी में वह काबलियत है कि उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए और कांग्रेस पार्टी का उन्हें चेहरा बनना चाहिए. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब तक राहुल गांधी राजनीति में है, प्रियंका गांधी का कोई भविष्य नहीं है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
आचार्य प्रमोद कृष्णम से जब सवाल किया गया कि, “समाजवादी पार्टी (सपा) ने भगवान परशुराम की जयंती पर छुट्टी की मांग है.” इस पर उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “समाजवादी पार्टी के द्वारा हिन्दू धर्म या ब्राह्मणों की बात करना ठीक ऐसे है, जैसे जलेबियों की रखवाली कुत#या.”
सपा वाले नहीं हो सकते सनातन के हितैषी-प्रमोद कृष्णम
उन्होंने कहा कि, “सपा ने हिंदुओं को बांटने की एक नई तरकीब निकाली है, जिससे ब्राह्मणों को बेवकूफ बनाया जाए कि हम भगवान परशुराम की बात कर रहे हैं. जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि स्पा नेताओ ने ही कल्कि धाम मंदिर के निर्माण को रोकने का काम किया था, ये सनातन के हितैषी नहीं हो सकते.



