राज्य

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर उद्धव गुट की प्रतिक्रिया, ‘राहुल गांधी ने कभी ऐसा…’

AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना, प्रदर्शन करना, धरना देना राजनीतिक दलों और आम आदमी का भी अधिकार है लेकिन उसका एक तरीका होता है. जिस तरह से यूथ कांग्रेस के साथियों ने वहां पर उग्र प्रदर्शन किया और देश के सिस्टम के खिलाफ जिस तरह से बर्ताव किया, ये अच्छी बात नहीं है.

राहुल गांधी ने कभी ऐसा पाठ युवाओं को नहीं सिखाया- दुबे

शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, ”राजनीति में इतनी सुचिता होनी चाहिए कि आप जो कर रहे हैं, इससे आपकी पूरी पार्टी तो कहीं तकलीफ में नहीं आ जाएगी. हमें लगता है कि कांग्रेस पार्टी भी इस कृत्य से नाराज है. राहुल गांधी ने कभी ऐसा पाठ युवाओं को नहीं सिखाया है. जो भी हुआ है अच्छा नहीं हुआ है. पुलिस कार्रवाई कर रही है और हमें लग रहा है कि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी.  

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देश को पसंद नहीं आया- आनंद दुबे

उन्होंने आगे कहा, ”हम सरकार से नाराज हो सकते हैं. बहुत सारी खामियां हो सकती हैं लेकिन जब बात तकनीक की हो, विकास की हो तो उसका विरोध तो कम से कम हमारी पार्टी तो नहीं करती है. हमारे नेता तो युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं. नई-नई पॉलिसी का वो समर्थन करते हैं. पर्यावरण हो, एआई हो, या अन्य तकनीकी मुद्दे हों. जिस प्रकार वहां पर प्रदर्शन हुआ है, वो पूरे देश को पसंद नहीं आया है. आगे आने वाले वक्त में यूथ कांग्रेस के साथियों को सबक लेना चाहिए. 

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का शर्टलेस प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार (20 फरवरी) को ‘यूथ कांग्रेस’ के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी की. जिस वक्त समिट में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, उस समय वहां पर देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!