जोशीमठ में निर्माणाधीन हॉल में नमाज पढ़ने पर विवाद, हिन्दू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

उत्तराखंड के जोशीमठ में निर्माणाधीन टीटी हॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसके बाद बवाल मच गया है. हिन्दू संगठनों ने निर्माणाधीन इमारत में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई और जमकर हंगामा किया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जाँच का भरोसा दिया है.
दरअसल जोशीमठ में निर्माणाधीन नगर पालिका भवन में खिलाड़ियों के लिए एक हॉल बनाया जा रहा है. इस भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. इस बीच इस हॉल में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मुस्लिम समुदाय के कई लोग नमाज पढ़ते देखे जा सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि ये वीडियो पास में रहने वाले किसी शख्स ने बनाया, जिसके बाद इस वायरल कर दिया. इस मामला सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि अगर इतनी संख्या में सरकारी भवन में लोग नमाज पढ़ रहे हैं तो प्रशासन क्या कर रहा है. क्या इन लोगों का सत्यापन किया गया है.
हिन्दू संगठनों ने उठाए नमाज पढ़ने पर सवाल
स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले कुछ समय से यहां नमाज पढ़ने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. जिसके बाद इस मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया. गुरुवार को हिन्दू संगठनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस घटना का विरोध किया और पुलिस थाने में आपत्ति जताई, जिसके बाद ये मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग सवाल कर रहे हैं कि इन लोगों को यहां नमाज पढ़ने की अनुमति किसने दी?
वहीं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है. पुलिस ने हिन्दू संगठनों को सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है.
भगवा कपड़ों में जापान-सिंगापुर का दौरा करेंगे CM योगी, कौन-कौन जाएगा साथ? ये रहा पूरा शेड्यूल



