खेल

अफगानिस्तान ने बड़ी जीत के साथ लिया टी20 वर्ल्ड कप से अलविदा, जादरान की सेंचुरी, नबी भी चमके, कनाडा को 82 रन से हराया

Afghanistan vs Canada T20 Highlights: अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हरा दिया है. चूंकि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में कनाडा पर बड़ी जीत के साथ अफगान टीम ने टूर्नामेंट से अलविदा लिया. चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे, जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 118 रन ही बना सकी.

अफगान टीम पहले बल्लेबाजी करने आई तो इब्राहिम जादरान ने बल्ले से खूब गदर मचाया. उन्होंने 56 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. सेदिकुल्लाह अटल ने भी 44 रनों का योगदान देकर अफगानिस्तान को 200 रनों तक पहुंचने में मदद की. 

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई कनाडा की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसके बाद अफगान टीम के गेंदबाज हावी होते चले गए. खासतौर पर मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान, कनाडाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे.

12 ओवर, 50 रन, 7 विकेट

राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान की स्पिनरों की तिकड़ी ने कनाडाई बल्लेबाजों को मैच में बने रहने का मौका ही नहीं दिया. तीनों ने मिलकर 12 ओवर गेंदबजी की, सिर्फ 50 रन दिए और 7 बल्लेबाजों को आउट किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले युवराज सामरा भी अफगानिस्तान के खिलाफ कनाडा की किस्मत नहीं बदल पाए. युवराज ने इस मैच में केवल 17 रन बनाए.

मोहम्मद नबी सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 7 रन दिए और 4 विकेट लिए. वहीं राशिद खान ने अपने स्पेल में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं रहमान ने 4 ओवरों में 23 रन दिए और एक विकेट लिया. अफगानिस्तान 4 अंकों के साथ ग्रुप D में तीसरे स्थान पर रहा. वहीं कनाडा ऐसी टीम रही, जो इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत पाई.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को घर में घुसकर रौंदा, खूब गरजा कप्तान सिकंदर रजा का बल्ला, टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!