राज्य

राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस हिरासत में आरोपी राज सिंह आमेरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाले राज सिंह आमेरा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया. कोटा शहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दी गई धमकी को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए आरोपी को डिटेन किया. कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस मामले में विधिक कार्यवाही जारी है. कानून सर्वोपरी है. कानून को हाथ में लेने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई तय है.

दरअसल बीते दिनों संसद सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. विपक्ष की ओर से आरोप लगाया गया था कि महिला सांसदों को बेवजह बदनाम करने की कोशिश की गई और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी सदन में बोलने से रोका गया.

विपक्षी महिला सांसदों पर आरोप के बाद सदन में हुआ था हंगामा

वहीं, इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की ओर से कहा गया कि उन्हें आशंका थी कि विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना को अंजाम दे सकती थी, इसी को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को सदन में आने से मना कर दिया. विपक्ष की महिला सांसदों पर गंभीर आरोप लगने के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ.

वीडियो में राज सिंह आमेरा ने खुद को करणी सेना का कोटा संभागीय प्रभारी बताया. वहीं, करणी सेना ने कहा कि इससे हमारा कोई संबंध नहीं है. फिलहाल जिस अकाउंट से ये धमकी दी गई थी वह बंद कर दिया गया है. आमेरा कोटा का रहने वाला है. इसने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डालकर धमकी दी थी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!