राज्य

‘सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक’, डिप्टी CM सम्राट चौधरी को RJD ने घेरा, कांग्रेस ने भी ली मौज!

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष सम्राट चौधरी को लेकर घेर रही है. आरजेडी और कांग्रेस दोनों ही सम्राट चौधरी र खैनी खाने की बात कह कर मौज ले रही है. 

दरअसल वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी अपने एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए कुछ चेहरे के पास ले जाते और मुंह में डालते नजर आ रहे हैं. इसी अंदाज़ को आधार बनाकर RJD और कांग्रेस ने दावा किया कि वे सदन में खैनी यानी तंबाकू खा रहे थे. हालांकि वीडियो में साफ तौर पर यह दिखाई नहीं देता कि उन्होंने क्या खाया. बावजूद इसके, विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया पर तंज कसना शुरू कर दिया.

आरजेडी और कांग्रेस हुए हमलावर

RJD ने अपने X हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!” साथ ही कैप्शन में व्यंग्य करते हुए टिप्पणी की गई. वहीं कांग्रेस ने भी भोजपुरी गाने के साथ वीडियो क्लिप शेयर किया है. साथ ही कैप्शन लिखा है- ‘बनावो खैनी रे…’

सोशल मीडिया पर घिरे डिप्टी CM!

बता दें कि सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. लोग सम्राट चौधरी पर खुल कर आरोप लगा रहे हैं कि वे सदन में खैनी ही खा रहे थे और उन्हें पता था कि वे कैमरे के नजरों में हैं. हालांकि एबीपी न्यूज इस बात की कोई पुष्टि नहीं करता है कि कि डिप्टी सीएम ने वास्तव में खैनी ही खाई थी. वीडियो में साफ तौर पर दिखाई नहीं दिया है कि वे कार्यवाही के दौरान वायरल वीडियो में क्या कर रहे थे. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने विपक्ष के आरोपों को हताशा बताया, जबकि जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि विपक्ष असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!