राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर समेत कई शहरों में गिरे ओले, मूसलाधा हुई बारिश, 13 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने तेजी से करवट बदली है. जिसके चलते राजधानी जयपुर समेत राज्य कई कई शहरों एम बारिश और ओले गिरे हैं. मौसम के तेवर देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है. अनुमान के मुताबिक अगले दो दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा. हालांकि कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं है.
बुधवार सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हुए हैं. आंधी-बारिश की भी संभावना है. बीकानेर में बीती रात झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट देखी जा रही है. यहां ओले भी खूब गिरे हैं. फ़िलहाल सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गयी है.
बीकानेर में चने के आकार के ओले गिरे
बीकानेर में मौसम ने रात से अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस दौरान आज सुबह के वक्त चने के आकार के ओले गिरते रहे. लंबे समय से सूखे जैसे हालात झेल रहे शहरवासियों को इस अचानक हुई बारिश ने राहत दी और कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए. बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि कुछ ग्रामीण इलाकों में ओलों के कारण हल्की फुल्की फसल क्षति की आशंका भी जताई जा रही है.
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी किया है. इसमें 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जिनमें जयपुर,सीकर, झुंझनु, अलवर, दौसा, टोंक, अजमेर. भीलवाड़ा, बूंदी और कोटा शामिल हैं. इसके अलावा बीकानेर, चुरू, नागौर,, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर, उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बारिश और ओलों से राज्य का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है. किसानों को खासकर भारी ओलावृष्टि से नुकसान बढ़ सकता है.



