राज्य

गोरखपुर में चलती ट्रेन में TTE ने की युवती से अश्लीलता, सीट दिलाने के बहाने कैबिन में ले गया था आरोपी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चलती ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में युवती के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है. पीड़िता मऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन के अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ी थी लेकिन उसके पास टिकट नहीं था. उससे टीटीई से टिकट बनाने और सीट देने को कहा तो उसने उसे एसी फर्स्ट कैबिन में बिठा दिया और फिर दरवाजा बंद कर अश्लील हरकतें की. रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ये घटना रविवार 15 फरवरी की है. युवती मऊ में परीक्षा देने गई थी, घर लौटते समय उसने अहमदाबाद-एक्सप्रेस ट्रेन ली थी लेकिन, भीड़ की वजह से टिकट नही ले पाई और एसी फर्स्ट कोच ट्रेन में चढ़ गई. उसने पहले टीटीई राहुल कुमार से बात की और टिकट बनाने को कहा. टीटीई ने टिकट देने के बहाने उसे केबिन बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करने लगा. 

सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया था आरोपी

ये घटना इंदारा से देवरिया के बीच हुई. पीड़िता ने शोर मचाया और इसकी सूचना 112 पर दी तो आरोपी राहुल देवरिया में ट्रेन से उतर कर फरार हो गया. इस बारे में एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया हैं. पीड़िता गोरखपुर में किराए पर रहकर भर्ती की तैयारी कर रही है. वह एनसीसी का ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी. 

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

युवती को उम्मीद थी कि बिना टिकट होने पर नियम के अनुसार उससे जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी. लेकिन, आरोपी ने पहले उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया जहां उसने ये वारदात की. युवती ने विरोध किया तो उस पर बिना टिकट का मामला बनाकर कार्रवाई की धमकी दी. 

एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है. मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है. पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!