राज्य

इंदौर: आवारा कुत्ते की शिकायत करने पर डॉक्टर को आया थ्रेट कॉल, ‘दाऊद’ गैंग के नाम पर दी धमकी

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्ट्रीट डॉग की शिकायत करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया. एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर डॉ. नीरज ने डॉग बाइट की लगातार बढ़ती घटनाओं से परेशान होकर नगर निगम की रेस्क्यू टीम से अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा कुत्ते को पकड़ने की शिकायत की थी. 

शिकायत के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई. लेकिन इस कार्रवाई के बाद मामला तब गंभीर हो गया, जब खुद को गैंग से जुड़ा बताने वाले एक व्यक्ति ने डॉ. नीरज को फोन कर धमकी दी. कॉल करने वाले ने बातचीत में डराने की कोशिश करते हुए कहा, “दाऊद जी एक बार बोलते हैं तो बात समझ में आ जानी चाहिए… उम्र कितनी है तुम्हारी, शादी हो गई होगी, बच्चे भी होंगे… ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है.”

आरोपी ने खुद को कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग से जुड़ा बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. इस पूरे घटनाक्रम का ऑडियो अब सामने आया है, जिसमें धमकी साफ तौर पर सुनी जा सकती है. हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस कॉल को फर्जी माना जा रहा है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस जांट में जुटी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुट गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल करने वाले का वास्तव में किसी गैंग से संबंध है या यह सिर्फ डराने के उद्देश्य से किया गया कृत्य है. एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!