राज्य

IND vs PAK T20 मैच में भारत की जीत पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले, ‘बाप तो बाप होता है’

टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने ठोका था, अब क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को हमारे खिलाड़ियों ने ठोका. उन्होंने ये भी कहा कि बाप तो बाप होता है.

भारतीय टीम के प्लेयर बहुत दमदार- धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ”पूरे भारत के लिए खुशखबरी है. जब हम अंदर चाय पीने गए, तो हम ने देखा आज भारत पाकिस्तान का मैच है. जब हमने देखा भारत बैटिंग करने के लिए आया. हम लेटे हुए थे तो लोग बोले महाराज आपके पास कोई शक्ति है तो बताओ, हम ने कहा परेशान मत हो, भगवान कृपा करेंगे भारतीय टीम के प्लेयर बहुत दमदार हैं. भारत के खिलाड़ी ये मैच जीतेंगे.”

धीरेन्द्र शास्त्री ने खिलाड़ियों और कोच को भी दिया धन्यवाद

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जोरदार ताली बजाकर भारतीय टीम की जीत का अभिनंदन करने की अपील की. उन्होंने वंदे मातरम के नारे भी लगाए.  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा, ”भारतीय क्रिकेट टीम के सभी, सदस्यों, खिलाड़ियों, रणनीति बनाने वाले कोच को बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.” 

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

बता दें कि रविवार (15 फरवरी) को टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के अगले राउंड यानी सुपर 8 में भी पहुंच गया. इस रोमांचक मुकाबले में ईशान किशन ने 77 रनों की शारदार पारी खेली. जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी की. पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जश्न मनाया गया.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!