राज्य

बिहार: महिलाओं के खाते में जाएंगे अब 2-2 लाख रुपये, प्रक्रिया प्रारंभ, पटना में JDU ने लगाया पोस्टर

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के समय से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं. योजना के तहत एक परिवार की एक महिला को पहले 10,000 और उसके छह महीने बाद दो लाख दिए जाने का प्रावधान था. आज (सोमवार) भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए. 

इस योजना के तहत सरकार की तरफ से महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में अब तक 18 हजार 100 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है. राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए यह कवायद की जा रही है. जिन महिलाओं को पहले 10 हजार मिले थे अब उन्हें 2 लाख का इंतजार है. अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की ओर से इस संबंध में पटना में पोस्टर लगाया गया है. 

‘बढ़ेगी महिला, बढ़ेगा बिहार’

वीरचंद पटेल पथ में लगे बड़े पोस्टर में लिखा गया है, “जो कहा वह किया, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को दो लाख दिए जाने की की प्रक्रिया प्रारंभ.” पोस्टर के नीचे में लिखा गया है, “बढ़ेगी महिला, बढ़ेगा बिहार”, इसके साथ ही पोस्टर पर नीतीश कुमार की एक बड़ी तस्वीर है.

चार किस्तों में आएगा दो लाख

जो महिलाएं दो लाख रुपये के लिए योग्य होंगी उन्हें एक साथ ये पैसे नहीं मिलेंगे. विभाग ने साफ कर दिया है कि दो लाख रुपये एक साथ नहीं बल्कि चार किस्तों में दिए जाएंगे. पहली किस्त में सरकार की ओर से 20,000 दिए जाएंगे और महिला को 5,000 स्वयं लगाने होंगे. इसका बाद दूसरा चरण में सरकार 40,000 देगी तो आपको 10,000 खुद देना होगा. तीसरे चरण में 80,000 सरकार की ओर से मिलेंगे तो 20,000 रुपये आपको खुद देने होंगे. चौथे चरण में 60,000 रुपये मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए दिए जाएंगे.

दूसरी ओर यह भी शर्त रखी गई है कि महिलाओं को समूह की बैठक में नियमित तौर पर भाग लेना होगा. आय और व्यय का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा. हर महीने छोटी ही सही लेकिन एफडी या आरडी करना अनिवार्य किया गया है. 

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: BJP विधायक मैथिली ठाकुर की मां के पर्स से हीरे का स्टड चोरी, कीमती घड़ी भी गायब

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!