राज्य

धौलपुर: पेट्रोल डलवाकर पैसे न देने पर बवाल, बाइक सवारों ने सेल्समैन को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र के सियापुर मोड़ के पास स्थित पारस नाथ फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक ने सेल्समेन के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. बताया जा रहा है बाइक सवार पेट्रोल डलवा कर पैसे नहीं दे रहे थे, जिसके बाद झगड़ा हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैल गयी है.

झगड़ा उस वक्त हुआ था जब बाइक सवार पेट्रोल डलवाने आए थे. तभी पैसों को लेकर मारपीट पर उतारू हो गए थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

क्या है पूरा मामला ?

पेट्रोल संचालक रूपेश जेन ने बताया की शनिवार देर शाम को दो बाइक सवार पेट्रोल डलवाने के लिए आये थे. पेट्रोल डालकर जब सेल्समेन ने पैसे मांगे तो देने से उन्होंने मना कर दिया. जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया. बाइक सवारों ने सेल्समेन के साथ मारपीट कर दी. झगड़े को देख दूसरा सेल्समैन आ जाता है, जो बीचबचाव करते हुए नजर आ रहा है. मामला शांत होने के बाद सेल्समैन वहां से आगे आ जाता है. बाइक सवार भी वहां से जाने लगता है, लेकिन फिर आगे बाइक को रोकर बाइक सवार सेल्समेन के साथ मारपीट कर देता है.

बाइक सवार सेल्समैन के साथ दे दना दन थप्पड़ मारने लगता है. दूसरे बाइक सवार ने भी उसका कॉलर पकड़ा हुआ है. दूसरा सेल्समैन उसको बचाता है नजर आ रहा है. बाइक सवार उसके साथ ज्यादा मारपीट ना कर दे तो वह वहां से भाग जाता है.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना की सूचना मिलते ही मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटना पर जाकर सेल्समैन से जानकारी ली. वहीं पेट्रोल पम्प संचालक ने थाने पर तहरीर दे दी है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाइक सवारों की पहचान करने में लगी हुई है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!