राज्य

‘बेटा फिर फंस गया बाप के चक्कर में’, भारत-पाकिस्तान मैच पर देवकीनंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया

भारत ने श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान और उसकी टीम पर तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अब समझ आया कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री भारत के साथ क्रिकेट खेलने से क्यों बच रहा था.

देवकीनंदन ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत की जीत निश्चित थी, निश्चित है और सदैव निश्चित रहेगी. जब इरादे अटूट हों और मैदान पर हों हमारे शेर – तो जीत हमारी पहचान बन जाती है. भारत की जीत पर पूरी टीम को इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई. देश को आप पर गर्व है!” उन्होंने टीम इंडिया को ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि देश को आप पर गर्व है.

तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को भी गेंदबाजी करनी पड़ी- देवकीनंदन ठाकुर 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मैच से पहले जो आनंद आ रहा था, वह पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू होते ही खत्म हो गया. पाकिस्तान जानता है कि बाप तो बाप ही होता है. उन्होंने यह भी कहा कि तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को भी गेंदबाजी करनी पड़ी और उन्होंने भी पाकिस्तान को परेशान कर के रखा.

बता दें कि पाकिस्तान टी20 विश्वकप का मैच खेलने से मना कर रहा था. इस पर देवकीनंदन ठाकुर पहले ही कह चुके थे कि पाकिस्तान को पता है कि वह मैच हार जाएगा, इसलिए उसने भारत के साथ खेलने से इनकार किया है. उन्होंने कहा था कि ऐसा करने से कम से कम हार की बेइज्जती से तो बचा जा सकता है. चाहे दो नंबर कम हो जाएं, लेकिन हार से बच जाएंगे और अपनी बेइज्जती से भी बच जाएंगे. ठाकुर ने अपने बयान के अंत में दोहराया कि याद रखे, बाप बाप ही होता है.

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए और पाकिस्तान को 177 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया. जवाब में पाकिस्तान की टीम दबाव में बिखरती नजर आई और 18 ओवर में महज 114 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी लगभग एकतरफा रही और भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!