राज्य

‘मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा’, टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. देशभर में लोगों ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया. राम नगरी अयोध्या में भी टीम की जीत के जश्न दिखाई दिया. यहां साधु संतों ने भारत की जीत की जमकर खुशी मनाई और मिठाइयां बांटी. उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के भी नारे लगाए. 

मैच खत्म होते की अयोध्या में साधु संत बाहर निकल आए और जीत की खुशी मनानी शुरू कर दी. साधु संतों ने इस दौरान लोगों को खूब मिठाइयां बांटी और हनुमान जी के प्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर एक संत ने कहा कि “आज भारतीय टीम के खिलाड़ी 20-20 विश्व कप में अपनी कड़ी प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम को हरा कर विजयश्री हासिल करने का काम किया है. आज उसी खुशी में, उसी के जश्न में उसी के उत्साह में आज हम हनुमान जी का प्रसाद वितरण कर रहे हैं.”

संतों ने मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न

साधु-संतों ने कहा कि आज (रविवार सुबह) प्रात काल हमने हनुमान जी महाराज से टीम इंडिया की विजयश्री यज्ञ किया था. हनुमान जी महाराज की कृपा के फलस्वरूप उसी का फल है कि भारतीय टीम अच्छा खेलकर अपने प्रतिद्वंदियों को पटखनी देकर उसका मुँह काला करके पाकिस्तान भेजने का काम किया. आज उसी उत्साह में हम हनुमान जी महाराज प्रसाद वितरण कर रहे हैं और जीत का आनंद मना रहे हैं. 

टीम इंडिया की जीत के बाद अयोध्या के साधु संत लता चौक के पास इकट्ठा हो गए और जय सियाराम के ज़िंदाबाद के नारे लगाए, उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव और भारत माता की ज़िंदाबाद के भी नारे लगाए. उनके हाथों में टीम इंडिया के क्रिकेटरों की तस्वीरें भी थी. यहां से आने-जाने वालों को मिठाइयां बांटी. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!