राज्य

बाराबंकी: कुर्सी बेचने की आड़ में चोरी, रामपुर, बरेली और पीलीभीत के चोर गिरोह का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक ऐसे चोरों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा है जो दिन में मोटर साइकिल से घूम-घूमकर कुर्सियां बेचते थे और चोरी करने के स्थानों की रेकी कर रात को चोरी करते थे.  यूपी की बाराबंकी पुलिस ने जिला रामपुर , बरेली और पीलीभीत के 5 शातिर चोर इरफान अली उर्फ मुजफ्फर, वसीम, परवेज, आरिफ और आसिफ को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि ये सभी आरोपी रसौली अंडर पास से गिरफ्तार किए गए हैं. बता दें सफदरगंज थाने पर एक पावर हाउस पर बिजली के तारों की चोरी हुई थी, जिसे पुलिस ने इन चोरों के कब्जे से 5 क्विंटल एल्यूमिनियम विद्युत तार के 16 बंडल, लगभग 1.09 क्विंटल 4 बंडल तांबे का विद्युत तार, 9 बंडल केबिल का छिलका, बरामद किया है.

आरोपियों के पास से बरामद किया चोरी किया हुआ सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.17 क्विंटल और 4 बोरी तांबे का तार, 1.05 क्विंटल के साथ 3 तार कटर,1 प्लास, 1 वेल्डिंग मशीन, एक आर्टिगा कार और चोरी का सामान लाने ले जाने वाली महेंद्रा पिकअप भी बरामद कर ली है. पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने रविवार पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर ये बड़ा खुलासा किया है.

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये गैंग बिजली के तार चोरी करते थी, जिसका सरगना इरफान अली हैं. इन सभी ने लखनऊ में एक मकान किराए पर ले रखा था. वहीं इन लोगों ने गोदाम बना रखा था. उन्होंने बताया कि यह लोग गूगल सर्च के माध्यम से पावर हाउस खोजते थे और बाद में मोटर साइकिल से कुर्सी बेचने के बहाने वहां की रेकी करते थे.

चोरी कर गोदाम में ले जाते थे चोरी के तार

चोरी का सामान ले जाकर लखनऊ स्थित गोदाम पर ले जाते थे. तार को उससे प्लास्टिक अलग करके उसे दिल्ली की कबाड़ मार्केट में बेच देते थे. पुलिस अभी अन्य फरार चल रहे नूर हसन, जावेद, वाहिद व सुनील कुमार निवासी अफजलपुर पट्टी थाना शहजादपुर जनपद रामनगर की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. इस गिरफ्तारी में स्वाट सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इन सभी 5 अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!