राज्य

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, CM योगी बोले- ‘महाशिवरात्रि पर महाविजय…’

भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 61 रनों से हराया है. पाकिस्तान को हराने पर टीम इंडिया को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत की बधाई दी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन! जय हिन्द!”

वहीं टीम इंडिया की जीत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा-“नतीजा वही – भारत ‘विजयी’! टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार विजय हासिल कर 140 करोड़ देशवासियों का गौरव बढ़ाया है. इस ऐतिहासिक विजय के लिए समस्त खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए अनंत शुभकामनाएं! जय हिंद!”

कैसा रहा मुकाबला

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. इसके बाद पाकिस्तान टीम केवल 114 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने 77 रनों की शानदार पारी खेली. उन्हें इस पारी के लिए इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया. ईशान किशन के अलावा टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली. वहीं तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए.

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी बरपाया कहर

वहीं टीम इंडिया की गेंदबाजी भी खतरनाक रही, भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम को में 18 ओवर में 114 रनों पर ही ढेर कर दिया. इस दौरान जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

शंकराचार्य के बयान पर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- ‘जो अपने आप को…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!