राज्य

‘आखिरकार वही हुआ जिसका…’ पाकिस्तान पर भारत की जीत पर और क्या बोलीं रिंकू सिंह की बहन?

 भारत ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शानदार जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस मैच में रिंकू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वहीं भारत की जीत पर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि आखिरकार वही हुआ जिसका पूरे भारत को इंतजार था. 

भारतीय टीम ने श्रीलंका में पाकिस्तान की टीम को धूल चटा दी. बेहतरीन बैटिंग के बाद अच्छी बोलिंग ने इंडिया टीम की जीत की नींव रख दी. ऐसे में इंडिया टीम के सदस्य रिंकू सिंह की बहन नेहा ने बहुत ही खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि मुझे तो पता था कि इंडिया टीम जीतेगी और वह ऐसे ही जीतती रहे मेरी यही प्रार्थना रहेगी.

भारत की जीत पर नेहा सिंह ने क्या कहा?

भारत की एतेहासिक जीत पर नेहा सिंह ने कहा कि इंडिया पाकिस्तान से बहुत अच्छा मैच जीती है. बहुत खुशी हो रही है. सुबह से ही प्रार्थना करते आ रहे हैं. मुझे तो पता था कि इंडिया मैच जीतेगी. हम हमेशा जीतते आ रहे हैं. हमेशा ऐसे ही जीते. 

उन्होंने कहा कि भारत ऐसे ही जीते, मेरी प्रार्थना हमेशा ही यही रहेगी. हमने मैच को बहुत एंजॉय भी किया. बहुत इंटरेस्टिंग मैच हुआ और इंडिया टीम मैच जीत चुकी है. बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान उन्होंने मिठाई बांट कर खुशी जताई है. 

भारत ने किया सुपर 8 में क्वॉलिफाई

भारत इस जीत के साथ सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई कर चुका है. वहीं टेबल में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान ने अपनी तीन मुकाबलों 2 जीत और 1 हार दर्ज की है. इसके साथ भारत ने अपने वर्ल्ड कप के तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है. भारत अपना अगला मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के साथ होना है.

एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर भारत ने टी-20 में 8-1 से अपना जलवा बरकरार रखा. वहीं इस जीत को लेकर देशभर में भारतीय फैंस जश्न मना रहे है. इस जीत पर सूर्यकुमार यादव ने यह जीत भारत को समर्पित कर दी है. उन्होंने कहा कि यह जीत भारत के लिए है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!