राज्य
दिल्ली: रोहिणी इलाके में गैंगवार, टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने की गोगी गैंग के साहिल की हत्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार (14 फरवरी) को गैंगवार का मामला सामने आया है, जहां साहिल नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक साहिल को एक गोली मारी गई है.
पुलिस ने बताया कि साहिल आपराधिक मामलों में शामिल था और बताया जा रहा है कि वो गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था. शक है कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने साहिल की हत्या को अंजाम दिया है, जिसके चलते पुलिस गैंगवार की आंशका के चलते हत्या के साथ साथ अन्य एंगल से मामले की जांच के रही है.
बता दें कि टिल्लू और गोगी गैंग के बीच गैंगवार में अबतक कई मर्डर हो चुके हैं. दोनों गैंग के लीडर मारे जा चुके हैं. गोगी को रोहिणी कोर्ट में गोली मारी गई थी. टिल्लू को तिहाड़ जेल में मार दिया गया था. इन दोनों गैंग के बीच एक दूसरे पर हमले करने का सिलसिला लगातार जारी है.



