राज्य

इंदौर: वेलेंटाइन डे कार्यक्रम के दौरान बवाल, कॉलेज परिसर में हुई तोड़फोड़, पुलिस ने क्या कहा?

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में शुक्रवार (13 फरवरी) को वेलेंटाइन डे के आयोजन के दौरान जमकर हंगामा हो गया. कार्यक्रम के बीच हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंच गए और विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी कर डाली. सूचना मिलते ही गांधी नगर और एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. 

पुलिस को नहीं थी आयोजन की जानकारी

बताया जा रहा है कि इस आयोजन की जानकारी पुलिस को पूर्व में नहीं थी. फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी है. दरअसल, नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे. 

विरोध के बीच कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में की तोड़फोड़

विरोध के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर और एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया. 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम की पूर्व सूचना थाने को नहीं दी गई थी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही जा रही है. 

कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

बताया जा रहा है कि इस आयोजन के बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इसके बाद कॉलेज में घुसकर जमकर नारेबाजी की. कॉलेज के अंदर काफी देर तक कार्यकर्ताओं द्वारा यह हंगामा किया गया.

वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस आयोजन के तहत छात्रों के बीच अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही इस घटना को लेकर आसपास मौजूद छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!