गाजियाबाद के 4 स्टार होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से सटे एक चार सितारा होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस दौरान 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है. जबकि होटल के मैनेजर समय तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक लड़की नेपाल की भी है. लड़कियों का बेकायदा कैटलॉग बनाया गया था जो लोगों को व्हाट्सएप पर शेयर किया जाता था.
ग्राहकों को छूट थी कि वह होटल की बजाय लड़कियों को बाहर भी ले जा सकते थे. हालांकि इसके लिए उन्हें भारी भरकम रकम देनी पड़ती थी. पुलिस अभी जांच में भी जुटी है कि आखिर वह कौन लोग थे जो इतना पैसा खर्च करते थे ? पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा. काफी समय से यहां इस तरह की गतिविधियों की सूचना थी, जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया. फिलहाल इस मामले में कई और लोगों के होने की जानकारी है, लेकिन उन तक अभी पुलिस नहीं पहुंची है.
होटल मैनेजर समते तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में यही वह चार सितारा सरोवर पोर्टिको होटल है जहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला करता था. यहां पुलिस ने रेड करके 11 लड़कियों को रेस्क्यू करवाया है. वहीं इस होटल के मैनेजर राहुल शर्मा और होटल के कर्मचारी अंकित चौहान और सुनील को गिरफ्तार किया है. क्या होटल का मालिक भी इस गोरख धंधे में शामिल था इसकी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक रेड के दौरान काफी आपत्तिजनक सामान भी मिला है. इस मामले में चार लोग अभी फरार है.
पकड़ी गई लड़कियां कोलकाता दिल्ली उड़ीसा आदि जगहों से है. एक लड़की नेपाल की भी है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है इन लड़कियों की ब्रोकन फैमिली है. यानी या तो इन लड़कियों के पिता या माता नहीं है या फिर दोनों में तलाक हो चुका है. पुलिस के मुताबिक कुछ महीनो से यहां यह रैकेट चल रहा था.
राहुल शर्मा है गैंग लीडर
पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल शर्मा इस गैंग का लीडर था. वह ऐसी लड़कियों की तलाश में रहता था जिनको पैसे की जरूरत हो वह उनको इस दलदल में धकेलता था. राहुल शर्मा 1 अप्रैल 2025 को इस होटल का मैनेजर बना था. उसके आगे का काम अंकित चौहान करता था. जो ग्राहकों को लड़कियों के फोटो भेजता था और उनसे पैसे लेता था. उसके ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी मिला है. जबकि पकड़ा गया तीसरा होटल कर्मचारी सुनील की जिम्मेदारी थी, कि वह ग्राहकों को उनकी गाड़ी से होटल के कमरे तक ले जाए पुलिस सब फरार तीन लोगों की तलाश में जुटी है.



