UP Weather: यूपी में कम हुआ सर्दी का असर, सुबह-शाम आसमान साफ, दिन में तीखी धूप करेगी परेशान

उत्तर प्रदेश में अब सर्दी का असर कम होने लगा है. सुबह और शाम के समय मौसम साफ बना हुआ हैं और दिन के समय धूप भी निकल रही हैं जिससे तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होना शुरू हो गई हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कोई चेतावनी नहीं दी गई है. ये सभी जिले अब ग्रीन ज़ोन में आ गए है.
मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी के दोनों संभागों में आज बुधवार 11 फरवरी को भी मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश में अब कोहरा भी अपने आखिरी दौर में पहुँच गया है. बीते 24 घंटों में तराई क्षेत्र में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला लेकिन, अब इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा. पछुआ हवाओं का दौर भी कमजोर हो गया है.
यूपी में अब बढ़ने लगा तापमान
यूपी में सुबह और शाम के समय आसमान एकदम साफ बना हुआ हैं. दिन के समय धूप निकल रही है जो अब लोगों को तीखी महसूस होने लगी है. धूप निकलने की वजह से तापमान बढ़ने लगा है. रात के समय हल्की ठंड महसूस हो गी. IMD ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई हैं जबकि न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
लखनऊ से नोएडा तक का मौसम
राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम काफ़ी बना हुआ हैं. दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी. जिसका असर तीखा महसूस होगा. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. नोएडा-गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ बना हुआ हैं. सुबह और शाम को हल्की सर्दी महसूस होगी.
मौसम विभाग के मुताबिक़ आने वाले दिनों में दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र एक्टिव होने जा रहे हैं, जिसमें एक 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी को प्रभावित करेगा. लेकिन, इसका असर यूपी में ज्यादा नहीं देखने को मिलेगा.



