राज्य

Pappu Yadav Bail: पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी, कब होगी रिहाई?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमएपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को जमानत मिल गई. धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है. मकान मालिक ने पटना के गर्दनीबाग थाने में केस किया था. इसी मामले में तीन दिन पहले (शुक्रवार की देर रात) गिरफ्तारी हुई थी. अब देखना होगा कि कब तक उनकी रिहाई होती है. 

जानकारी के अनुसार, सुनवाई के लिए सांसद पप्पू यादव 12.30 बजे के करीब कोर्ट पहुंच गए थे. 2 बजे के आसपास सुनवाई हुई जिसमें उन्हें 1995 के मामले में जमानत मिली.

सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बीते सोमवार को कोर्ट में टल गई थी. इसका कारण सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बताया गया था. कोर्ट में कामकाज को रोक दिया गया था. अगर बीते सोमवार को जमानत मिल गई होती तो आज पप्पू यादव बाहर हो सकते थे. 

कुर्की-जब्ती के लिए जारी हुआ था आदेश

पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. मामला साल 1995 का है. अदालत की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट से सासंसद पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था.

जेल के अस्पताल वार्ड में थे पप्पू यादव

बता दें कि पप्पू यादव बेउर जेल के अस्पताल वार्ड में थे. पीएमसीएच में इलाज के बाद उन्हें बेउर जेल भेजा गया था. अब उनके समर्थकों के लिए अच्छी खबर निकलकर आई है. हालांकि रिहाई को लेकर अभी बहुत तस्वीर साफ नहीं हुई है.

लगातार उठा रहे थे नीट छात्रा का मामला

गौरतलब हो कि पटना में 11 जनवरी को नीट की एक छात्रा की मौत हुई थी. इस मामले में सांसद पप्पू यादव लगातार आवाज उठा रहे थे. जब पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी तो उन्होंने कहा भी था कि उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- RJD MLC सुनील सिंह और JDU के मंत्री अशोक चौधरी में झड़प, विपक्ष के सभी सदस्य किए गए सस्पेंड

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!