राज्य

Delhi Weather: धूप तेज, हवाएं धीमीं, कोहरा सिमटा, दिल्ली-NCR में अब नहीं आएगी सर्दी! जानें मौसम का ताजा हाल

इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है. फरवरी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR में गर्मी की रफ्तार बढ़ने लगी है. बीते दिन 9 फरवरी को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज धूप, हल्की हवाएं और साफ आसमान के चलते यह संकेत साफ है कि अब सर्दी वापसी नहीं आएगी.

दिल्ली में दिन गर्म, सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार

बदलते मौसम के बीच दिल्ली-NCR में सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन के वक्त तेज धूप से गर्माहट साफ झलक रही है. 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा. हवा में नमी का स्तर 97 से 38 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह के तापमान में भी धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिलेगा.

लोगों ने शुरू की सर्द कपड़ों की पैकिंग

फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं और दोपहर के समय लोग धूप से बचते नजर आ रहे हैं. स्वेटर और जैकेट अब अलमारी में रखे जाने लगे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 फरवरी तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. यह संकेत है कि अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 30 डिग्री की ओर बढ़ेगा. इसके साथ ही रात का तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि रातों में अभी ठंड का असर बना रहेगा.

हवाओं की रफ्तार घटी, कोहरा सिमटा, सर्दी नहीं लेगी यू-टर्न

बीते 24 घंटों में दिल्ली-NCR में हवाओं की रफ्तार में भी कमी आई है. पहले जहां हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं, अब वे घटकर 17 किलोमीटर प्रति घंटे पर आ गई हैं. लगातार तेज धूप और साफ मौसम के कारण सुबह के बाद दिखने वाला घना कोहरा भी सिमटने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर 9 और 16 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे, जिससे मौसम में हल्का बदलाव संभव है, लेकिन उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहेगा. अब कड़ाके की सर्दी की वापसी के आसार नहीं हैं और गर्मी इस बार जल्दी दस्तक दे रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!