राज्य

लखनऊ: KGMU कैंपस में मजारों को हटाने को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन का सख्त, दिया गया दूसरा नोटिस

केजीएमयू परिसर की 6 मजारों को लेकर एक बार फिर से यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से दूसरा नोटिस दिया गया है. आने वाली 28 तारीख को दूसरे पक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और उसके बाद कार्रवाई हो सकती है. पहले 23 जनवरी 2026 को केजीएमयू प्रशासन की ओर से कोर्ट के निर्देश के बाद नोटिस दिया गया था.

जानकारी के अनुसार मामले में एक मजार कमेटी की ओर से जवाब आया है लेकिन यह संतोषजनक नहीं है. लिहाजा अब कुल 6 मजारों को नोटिस देकर लीगल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. 

KGMU कैंपस में 6 अवैध मजारों पर चलेगा बुलडोजर?

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) कैंपस में छह अवैध मजारें हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जिन जगहों पर इन मजारों को मार्क किया है, उनमें क्वीन मैरी अस्पताल परिसर, माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट, न्यू बॉयज हॉस्टल, रेस्पिरेटरी मेडिसिन डिपार्टमेंट और शताब्दी फेज-2 अस्पताल परिसर शामिल हैं. पहली नोटिस का जवाब न मिलने पर अब फिर से सभी छह को नोटिस भेजकर अल्टीमेटम दिया गया है.

28 फरवरी तक कुल सचिव के सामने देगा होगा जवाब

केजीएमयू एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से पहले जारी नोटिस में सिर्फ एक मजार कमेटी की तरफ से इसे 1947 से पहले का बताकर जवाब भेजा गया था जबकि अन्य पांच मजार कमेटी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. जिसके बाद सोमवार (9 फरवरी) को सभी 6 मजार कमेटी को दोबारा नोटिस जारी किया गया. अब सभी को 28 फरवरी को कुल सचिव के सामने जवाब दाखिल करना होगा. जिन्होंने नोटिस का जवाब नहीं भेजा, वे सभी पांचों मजार क्वीन मैरी हॉस्पिटल कैंपस में हैं.

KGMU प्रशासन का आरोप है कि मजारों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन का ये भी कहना है कि संस्थान का विस्तार हो रहा है और उसे इस जमीन की सख्त जरूरत है. ये निर्माण 30 से 40 साल पुराने हैं और इनका निर्माण अवैध तरीके से हुआ है, लिहाजा इसे हटाना बेहद जरूरी है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!