खेल

‘डेली पारो बदलता है…’, हार्दिक पांड्या पर आशीष नेहरा का ‘बाउंसर’; लव लाइफ का उड़ाया मजाक?

हार्दिक पांड्या इन दिनों टीम इंडिया के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में खेल रहे हैं. भारतीय ऑलराउंडर खेल के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. वाइफ नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक का कई हसीनाओं के साथ नाम जुड़ा. फिलहाल वह कथित तौर पर माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. भारतीय ऑलराउंडर की लव लाइफ पर बात करते हुए टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने मानिए खुलेआम उनका मजाक उड़ा दिया. 

नेहरा जी ने मजाकया अंदाज में हार्दिक पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह तो रोजाना अपनी पारो बदलता है. नेहरा के मुताबिक, हार्दिक कभी देवदास नहीं बन सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आशीष ने ऐसा क्यों और कब कहा. 

हार्दिक पांड्या पर आशीष नेहरा का बाउंसर 

दरअसल, आशीष नेहरा हाल ही में अपनी वाइफ रुश्मा नेहरा के साथ हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के पॉडकास्ट ‘हु इज द बॉस?’ में नजर आए थे. इसी दौरान आशीष नेहरा से एक सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने हार्दिक पांड्या का नाम लिया. 

देवदास फिल्म पर चली बात, हार्दिक का आया नाम

पोडकास्ट के दौरान एक गेम खेला गया. इस गेम में क्रिकेटरों को फिल्मों के नाम के साथ जोड़ा जा रहा था. जैसे ही ‘देवदास’ फिल्म का नाम आया, हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या का नाम लिया. हार्दिक के नाम से आशीष नेहरा असहमत दिखे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में हार्दिक को लेकर कहा, “मैंने सुना है कि वो डेली पारो बदलता है.”

2024 में वाइफ से हुए अलग

हार्दिक पांड्या 2024 में नताशा स्टेनकोविक से अलग हो गए थे. हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया था कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. 

माहिका शर्मा संग हार्दिक का अफेयर 

वाइफ से अलग होने के बाद हार्दिक के माहिका शर्मा के साथ अफेयर की शुरुआत हुई. दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाने लगा. यहां तक उन्हें हार्दिक के साथ टूर पर जाते हुए भी देखा गया है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!