राज्य

‘इतनी फिटनेस कैसे?’ मनोज बाजपेयी हुए SSP मणिकांत मिश्रा के मुरीद, 2 घंटे चली बातचीत

उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा की फिटनेस के कायल नजर आए. मनोज वाजपेयी  एक निजी कार्यक्रम के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात हुई, जहां दोनों के बीच करीब दो घंटे तक विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. दोनों ने सेहत और शरीर को लेकर सभी से गंभीर होने की भी अपील की.

इस मुलाकात के दौरान सिनेमा, समाज, अनुशासन और खास तौर पर फिटनेस जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई. दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े अनुभव साझा किए. चर्चा के दौरान मनोज बाजपेयी ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा की फिटनेस की खुले दिल से सराहना की और कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बेहद जरूरी है.

मनोज वाजपेयी फिटनेस को लेकर गंभीर

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बातचीत में यह भी बताया कि वे खुद अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. उन्होंने कहा कि वे रात का खाना नहीं खाते और नियमित दिनचर्या का पालन करते हैं, जिससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. मनोज ने माना कि अनुशासित जीवनशैली फिटनेस की सबसे बड़ी कुंजी है.

फल व पेय पदार्थ एसएसपी की सेहत का राज

वहीं, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अपनी फिटनेस का राज साझा करते हुए बताया कि वे अनाज का सेवन बेहद कम करते हैं. उनकी दिनचर्या में फल और पेय पदार्थों का अधिक महत्व है. उन्होंने कहा कि संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है, जो प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सहायक होती है.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ हुई बातचीत पूरी तरह सकारात्मक रही. अभिनेता ने फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन और आत्मनियंत्रण पर भी विशेष जोर दिया. इस मुलाकात को दोनों ने प्रेरणादायक बताया, जिसमें जीवनशैली और स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!