आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन

कर्नाटक के बागलकोट के पास रविवार (8 फरवरी, 2026) को रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकैडमी लिमिटेड का एक ट्रेनिंग विमान- सेसना 172 की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यह इमरजेंसी लैंडिंग विमान में आसमान में उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण कराई गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फ्यूल की कमी या टेक्निकल खराबी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है.
दरअसल, यह विमान बेलगावी एयरपोर्ट से करीब 100 किलोमीटर दूर पूर्व की ओर उड़ान भर रहा था. तभी विमान में अचानक तकनीकी खराबी का पता चला. इसके बाद ट्रेनिंग विमान के पायलट ने एहतियात के तौर पर बागलकोट के पास एक खेत में फोर्स्ड लैंडिंग की. दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं. विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-EUC है.
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
#WATCH | Karnataka | Visuals from the spot where, according to Belagavi Police, “A Red Bird private jet carrying two passengers crashed in Mangalore village of Babaleshwar taluk, Vijayapura district.”
Further details awaited.
According to DGCA, Redbird Flying Training Academy… pic.twitter.com/njbDFFxIwY
— ANI (@ANI) February 8, 2026
इस घटनाक्रम में राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. ट्रेनी विमान के खेत में गिरने से पहले ही विमान में मौजूद असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन कुणाल मल्होत्रा और ट्रेनी पायलट गौतम शंकर ने इजेक्ट कर लिया था. हालांकि, दोनों को हल्की चोटें आईं. हादसे के बाद, स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया. उन्हें आगे के इलाज के लिए BLDE हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, दोनों का इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है.
कहां जा रहा था ट्रेनी विमान?
बेलगावी पुलिस के मुताबिक, यह घटना कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बाबालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में घटी. पायलट ट्रेनिंग के लिए मशहूर रेड बर्ड एविएशन इंस्टीट्यूट का यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कलबुर्गी से बेलगाम जाते समय क्रैश हो गया.
एविएशन सेक्टर में बड़े सुधार की जरूरत
देश में आए दिन किसी न किसी विमान में तकनीकी खराबी की समस्या बार-बार सामने आ रही हैं. यह सभी घटनाएं लगातार इस ओर इशारा कर रही हैं कि भारत के एविएशन सेक्टर में बहुत बड़े पैमाने पर सुधार की जरूरत हैं. ताकि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के जैसे विनाशकारी हादसे को घटने से पहले ही रोका जा सके.
यह भी पढ़ेंः हिमंता Vs गोगोई: पाकिस्तान से रिश्तों पर SIT की रिपोर्ट के बाद सियासी भूचाल, CM की PC पर भड़के कांग्रेस नेता



