आजमगढ़

Deoria news, तरकुलवा पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में संबंधित तीन अभियुक्तों एवं एक बाल अपाचे को किया गया गिरफ्तार

तरकुलवा पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण से संबंधित 03 अभियुक्तों व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार।
देवरिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 029/2026 धारा 103(2),109(1),191(2),191(3),190,333,131,352 बीएनएस0 में नामजद अभियुक्त 1. बाबूलाल यादव पुत्र कौला यादव 2. हीरमती देवी पत्नी बाबू लाल यादव 3. अनिता यादव पुत्री बाबूलाल यादव निवासीगण वार्ड नं0 12 फरेन्दहा कस्बा पथरदेवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया व 01 बाल अपचारी को आज दिनांक 07.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व डंडा को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.02.2026 को थाना तरकुलवा पर वादिनी श्रीमती सुगंती देवी निवासी वार्ड नं0 12 फरेन्दहा कस्बा पथरदेवा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दिनांक 05.02.2026 की शाम में वादिनी के पट्टीदार (उपरोक्त अभियुक्तगण) वादिनी के दरवाजे पर आकर घर में घुसकर फावड़े व डंडे से जान से मारने की नियत से हमलाकर दिए जिससे वादिनी के पति नरसिंह यादव व बहू सीमा देवी को काफी गंभीर चोटें आयी । मेडिकल कॉलेज में दवा-ईलाज के दौरान सीमा देवी को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया तथा नरसिंह यादव का दवा-ईलाज चल रहा है। जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 029/2026 धारा 103(2),109(1),191(2),191(3),190,333,131,352 बीएनएस0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवचेना की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!