नोएडा में 9 से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो, फूलों से बनेगा 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर

उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्राधिकरण द्वारा आगामी 9 से 22 फरवरी तक फ्लावर शो आयोजित होने जा रहा है. सेक्टर 33 ए स्थित शिवालिक पार्क में नोएडा प्राधिकरण अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर भव्य आयोजन होगा. प्राधिकरण की एसीईओ ने बताया कि इस फ्लावर शो का थीम और कलाकृतियों बेहद आकर्षक होगी और सबसे आकर्षक का केंद्र होगा 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर जिसकी प्रतिकृति फूलों से तैयार की गई है.
प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फूलों से तैयार केदारनाथ मंदिर काफी भव्य होगा . यह मंदिर 30 फीट लंबा और 40 फीट उंचा होगा. फ्लावर शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर आधारित है, जिसकी उंचाई 25 फीट होगी. मंदिर के सामने फूलों से निर्मित 8 फीट लंबे त्रिशूल, डमरू और नंदी स्थापित किए जाएंगे.
फूलों और सब्जियों से बनेंगी आकृतियां
एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि सिर्फ मंदिर ही नहीं, बल्कि इस शो में फूलों और सब्जियों से बनी कई अन्य आकृतियां भी देखने को मिलेंगी, करेले से बना 6 फीट का हाथी भगवान बुद्ध, कमल का फूल, मटका फ्लो और ढोलक शेप की बास्केट फ्लोरल रेप्लिका भी आकर्षक का केंद्र होगे. मुख्य पाथवे को 7 फीट की बास्केट और पॉट्स से सजाया जाएगा.
देश की कई बड़ी संस्थाएं शामिल होंगी
एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि इस शो में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि देश की बड़ी संस्थाएं भी अपनी प्रदर्शनी लगाएंगी, भारतीय थल सेना, उत्तर रेलवे, दिल्ली और दक्षिण दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, और एडोब (Adobe) जैसे कॉर्पोरेट संस्थान, प्रमुख है. गार्डनिंग प्रेमियों के लिए यहां 90 स्टॉल और 38 नर्सरी लगाई गई है.
अगर आप अपने घर के लिए पौधे या खाद ढूंढ रहे हैं, तो यहां 90 से अधिक स्टॉल होंगे. विशेष रूप से कलिम्पोंग और भीमताल से 38 नर्सरी यहां आ रही हैं, जहां दुर्लभ बीज, खाद, खेती के औजार, और सजावटी गमले उपलब्ध होंगे.



