इंग्लैंड का बल्लेबाज निकला सबसे आगे, 3 घंटे में पीछे छूटे वैभव सूर्यवंशी; हर कोई रह गया दंग

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक खास कीर्तिमान रचने से चूक गए. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 80 गेंद में 175 रन बनाए. इस पारी की बदौलत भारत का यह 14 वर्षीय बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बन गया था. मगर इस मामले में इंग्लैंड के बेन मायेस उनसे आगे निकल गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी कुछ घंटे भी टॉप पर नहीं टिक पाए. 175 रनों की पारी खेलने के बाद वैभव ने इस वर्ल्ड कप में कुल 439 रन बना लिए थे. फाइनल मैच से पूर्व बेन मायेस ने इस टूर्नामेंट में 399 रन बना लिए थे और वैभव से आगे निकलने के लिए उन्हें 41 रन बनाने की जरूरत थी. इसी फाइनल मैच में वैभव टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए थे. मगर वो महज 3 घंटे में ही पीछे छूट गए. बेन मायेस ने फाइनल में 28 गेंद खेलकर 45 रन बनाए.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन
- 444 रन – बेन मायेस (इंग्लैंड)
- 439 रन – वैभव सूर्यवंशी (भारत)
- 435 रन – फैजल शिनोजादा (अफगानिस्तान)
शिखर धवन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए वैभव
किसी एक अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है. उन्होंने 2004 के वर्ल्ड कप में 7 पारियों में 505 रन बनाए थे. वो किसी एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले अकेले भारतीय हैं. इस सूची में वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2026 के विश्व कप में 439 रन बनाए. भारतीयों की सूची में वैभव के बाद यशस्वी जायसवाल का नाम आता है, जिन्होंने 2020 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में 400 रन बनाए थे.
- 505 रन – शिखर धवन
- 439 रन – वैभव सूर्यवंशी
- 400 रन – यशस्वी जायसवाल
यह भी पढ़ें:
बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा कमाल, जो एमएस धोनी सपने में भी नहीं सोच सकते, वर्ल्ड कप फाइनल में तोड़े 3 रिकॉर्ड



