राज्य

TRE-4 News: शिक्षा विभाग ने शिक्षक बहाली के लिए रोस्टर भेजा, मंत्री सुनील कुमार बोले- आंदोलन की जरूरत नहीं

बिहार में चौथे चरण के तहत शिक्षक बहाली होनी है. ऐसे में टीआरई-4 की बहाली को लेकर एक तरफ जहां बजट सत्र के दौरान सदन में मुद्दा उठ रहा है तो दूसरी ओर छात्र संगठन भी नोटिफिकेशन जारी करने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं. कल यानी शनिवार (07 फरवरी, 2026) को भी आंदोलन करने की घोषणा की गई है. इस बीच आज (शुक्रवार) शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बहाली को लेकर साफ कर दिया है कि बहुत जल्द बीपीएससी से नोटिफिकेशन निकलेगा. प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

शिक्षा मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 की नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग को रोस्टर भेज दिया है. अब इस पूरे मामले को सामान्य प्रशासन विभाग देखेगा. फिर वहां से नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी जाएगी. लगभग 40,000 के आसपास नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Vacancy: नीतीश सरकार ने खत्म किया TRE-4 का इंतजार! बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली

बहाली के लिए शिक्षा विभाग ने पूरा कर लिया काम

दूसरी ओर छात्रों के आंदोलन को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है. अब प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्दी यह वैकेंसी निकल जाएगी. शिक्षा विभाग ने बहाली की प्रक्रिया के लिए काम पूरा कर लिया है. 

एक सवाल पर कि सीपीएम के विधायक अरुण सिंह कह रहे हैं कि कला में शिक्षकों की बहाली हो, इस पर उन्होंने कहा कि वैकेंसी का कोई अंत नहीं है. लाइब्रेरियन की बहाली भी होनी है, कला का भी है, धीरे-धीरे सब होगा. सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एक करोड़ रोजगार और नौकरी दी जाएगी. उस पर काम हम लोग कर रहे हैं. 

अब देखना होगा कि सुनील कुमार की बात को शिक्षक अभ्यर्थी कितना मानते हैं. बता दें कि छात्रों की मांग है कि 44 हजार की भर्ती की संख्या काफी कम है. दूसरी ओर बीपीएससी के कैलेंडर में टीआरई-4 की परीक्षा का जिक्र नहीं है, इसको लेकर भी उनकी नाराजगी है.

विधायक संदीप सौरव ने सदन में उठाई आवाज, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- 44 हजार शिक्षकों की भर्ती निकाल नीतीश सरकार ने किया धोखा? RJD ने कहा- चुनाव से पहले एक लाख का वादा था

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!