खेल

IND vs ENG U19 Final Live Score: फाइनल में भारत कर रहा है पहला बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज क्रीज पर मौजूद

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंग्लैंड एक बदलाव के साथ उतरी है. 

भारत 10वीं बार फाइनल खेल रहा है, टीम की निगाहें अपने छठे खिताब पर है. इंग्लैंड दूसरी बार फाइनल में है, टीम ने अपना एकमात्र खिताब 1998 में जीता था. 2022 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन भारत से हार गई थी.

भारत की प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान, विकेटकीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच अभी तक कुल 54 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय अंडर-19 टीम ने 40 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 13 बार इंग्लैंड जीत पाया है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा था.

वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों से उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे. 6 मैचों में वह 264 रन बना चुके हैं. विहान मल्होत्रा भी अच्छी लय में दिख रहे हैं, जबकि आरोन जॉर्ज ने पिछले मैच में शतक लगाया था. कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला इस सीजन खामोश रहा, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने 62 रनों की अच्छी पारी खेली. उम्मीद है कप्तान आयुष आज भी ऐसी ही अच्छी पारी खेलेंगे. भारतीय गेंदबाजों में हेनिल पटेल, आरएस अम्ब्रीश से उम्मीदें हैं, जिनका सफर अभी तक अच्छा रहा है.

इंग्लैंड के इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

जारी संस्करण में इंग्लैंड के बेन मेयस दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, पहले नंबर पर आने के लिए उन्हें सिर्फ 36 रन और बनाने हैं. उन्होंने 6 पारियों में 399 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रू भी अच्छी लय में नजर आए हैं, उन्होंने 6 मैचों में 299 रन बनाए हैं. दोनों बल्लेबाज 1-1 शतक लगा चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजों को मैनी लम्सडेन से बचकर रहना होगा, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 15 विकेट लिए हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!