आजमगढ़

Deoria news,अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है संजय केडिया

अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है संजय केडिया
देवरिया
डा वी जी शाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़ेर में गुरुवार को पिंजरापोल गौशाला के अध्यक्ष संजय केडिया ने विद्यालय के स्ट्रांग रूम का लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के छात्रो का सर्वांगिण विकास कराना विद्यालय का उद्देश्य होना चाहिए। अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक
डा राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लगन व मेहनत किए जाने वाले हर कार्य मे सफलता मिलती है। मै इसी विद्यालय का छात्र रहा हूं।
प्रधानाचार्य प्रताप देवानंद सिंह ने अतिथियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया प्रबन्धक राधवेंद्र वीर ऊर्फ मदन शाही ने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय व संचालन अर्जुन दिक्षित ने किया
इस अवसर पर डा कपुर चन्द्र गुप्ता वीरहादुर सिंह मेमोरियल कालेज पनियरा, उमेश यादव, इमरान खान, गमल पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, धर्मदेव दुबे, मौजूद रहे

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!