राज्य

Oh God, कैसा जमाना आ गया? 20 साल की मूकबधिर से रेप, पिता ने ही किया प्रेग्नेंट, DNA से खुलासा

मुंबई के कफ परेड इलाके में बाप-बेटी का रिश्ता तार-तार हो गया. पिता पर अपनी ही दिव्यांग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है. 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की ये घटना हुई है. युवती न सुन सकती है और न ही बोल सकती है. डीएनए सैंपल से खुलासा हुआ कि पिता ने ही अपनी बेटी को प्रेगनेंट कर दिया. डीएनए टेस्ट से गर्भ में पल रहे भ्रूण के साथ उसके संबंध की पुष्टि होने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पिछले साल सितंबर में सामने आए इस मामले में, पुलिस ने पहले एक दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था और एक 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया था. महिला ने रेप के आरोपियों के रूप में दोनों की पहचान की थी. 17 संदिग्धों के डीएनए नमूनों के लैब टेस्ट के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

लड़की ने की थी पेट में तकलीफ की शिकायत

सितंबर 2025 में दिव्यांग युवती ने अपनी दादी से पेट में तकलीफ की शिकायत की थी. उसने हाथ के इशारों से बताया कि उसे ऐसा लग रहा था जैसे पेट में कीड़े रेंग रहे हों. उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच में पता चला कि लड़की गर्भावस्था के पांचवें महीने में है. अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी.

परामर्श के बाद युवती ने दर्ज कराई थी शिकायत

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में उन्हें लड़की से बात करने में समस्या हुई क्योंकि वो बयान देने में असमर्थ और अनिच्छुक थी. पुलिस ने फिर पिता से बात की, जिसने यौन शोषण के बारे में पूछे गए सवालों को खारिज कर दिया और यह नहीं बता सका कि उसकी बेटी गर्भवती कैसे हुई. उसने शिकायत दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया. हालांकि, परामर्श के बाद युवती शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी हो गई.

पिता सहित 17 संदिग्धों का हुआ डीएनए टेस्ट

पिता सहित 17 संदिग्धों से डीएनए और ब्लड के नमूने लिए गए और रेप की घटना को अंजाम देने वाले की पहचान स्थापित करने के लिए भ्रूण के आनुवंशिक डेटा से उनका मिलान किया गया. 27 जनवरी को रिपोर्ट में सिर्फ एक ही व्यक्ति का मिलान पाया गया, जो युवती का पिता ही था. पुलिस ने 22 सितंबर 2025 में मामला दर्ज किया था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!