खेल

Ben Stokes Injury: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेन स्टोक्स के मुंह पर लगी भयंकर चोट, बिगड़ गया फेस का स्ट्रक्चर; देखें तस्वीर 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को भयंकर इंजरी हुई. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इंजरी की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका फेस का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बिगड़ा हुआ नजर आया. इंग्लिश ऑलराउंडर के चेहरे पर सीधे साइड इंजरी का इम्पैक्ट नजर आया. 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि स्टोक्स को यह इंजरी मैच खेलने के दौरान नहीं बल्कि अभ्यास के बीच हुई. साथ ही बताया गया कि अभ्यास में स्टोक्स एक साइड खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी गेंद अचानक उनके चेहरे पर आकर लगी. वह गेंद को देख नहीं पाए, जिसके चलते वह गेंद को रोकने में असफल रहे. 

स्टोक्स ने शेयर की इंस्टा स्टोरी 

चोटिल चेहरे के साथ स्टोक्स ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “आपको क्रिकेट गेंद की हालत देखनी चाहिए.” बताते चलें कि स्टोक्स इंग्लैंड के व्हाइट बॉल सेटअप से बाहर चल रहे हैं, जिसके चलते वह आगामी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था. इसके बाद पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व में भी वह इंग्लिश टीम में शामिल नहीं थे. 

एशेज में भी हुई थी इंजरी 

एशेज 2025-26 के दौरान भी इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को इंजरी हुई थी. उन्हें कमर में चोट लगी थी. स्टोक्स कमर की इंजरी से उबर ही रहे थे कि अब चेहरे की इंजरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

बेन स्टोक्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें बेन स्टोक्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 120 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट में स्टोक्स ने 7216 रन बना लिए और 245 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 3463 रन स्कोर कर लिए और 74 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा स्टोक्स ने टी20 इंटरनेशनल में 585 रन बनाए और 26 विकेट अपने खाते में डाले.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!