आजमगढ़

Azamgarh News:आजमगढ़ में आशा-आशा संगिनियों के भुगतान पर सीएमओ ने अधिकारियों को चेताया

आजमगढ़ में आशा-आशा संगिनियों के भुगतान पर सीएमओ ने अधिकारियों को चेताया

आजमगढ़: स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ आशाएं, भुगतान में देरी पर सीएमओ सख्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने आशा एवं आशा संगिनियों के लंबित भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी लंबित भुगतान का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पत्र में निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान की स्थिति से संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को भी कहा गया है, ताकि प्रगति की स्पष्ट समीक्षा हो सके।

सीएमओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आशा कार्यकर्ताओं को उनका मानदेय समय पर मिले, इसलिए भुगतान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024–25 तक के लंबित भुगतान का सत्यापन कर प्राथमिकता के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों व प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित बिल, वाउचर एवं आवश्यक अभिलेख तत्काल संबंधित स्तर पर भेजकर भुगतान प्रक्रिया पूरी कराएं और तय समयसीमा में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

सीएमओ ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कड़ी हैं और उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए समय पर भुगतान आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!