खेल

2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल में हुई IND-PAK टक्कर, तो क्या करेगा पाकिस्तान? कप्तान सलमान आगा ने बताया

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तान साफ मना कर चुका है कि वह 15 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. मगर पाकिस्तान के इस रुख ने एक बाद सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत-पाक मैच होता है, तो क्या होगा? इस विषय पर सलमान आगा ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है.

गुरुवार, 5 फरवरी को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने कहा, “भारत के खिलाफ खेलना हमारे नियंत्रण में नहीं है. ये सरकार का फैसला था. अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में भारत के साथ खेलना पड़ा, तो हम पहले सरकार की सलाह लेंगे.”

आपको याद दिला कि पाकिस्तान ही अकेला देश था, जिसने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग का समर्थन किया था. बांग्लादेश, जिसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया जा चुका है, और उसकी जगह स्कॉटलैंड ने ले ली है.

पाकिस्तान ने क्यों लिया बॉयकॉट का फैसला

पाकिस्तान यह भी साफ कर चुका है कि उसका ध्यान बाहरी चीजों पर ना होकर केवल क्रिकेट मैच खेलने पर है. पाकिस्तान की ओर से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि बांग्लादेश के समर्थन में आकर ही उसने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. तय शेड्यूल अनुसार भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है.

सूर्यकुमार यादव भी दे चुके हैं बयान

पाकिस्तान के बॉयकॉट वाले फैसले पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि मना करने वाला पाकिस्तान है, भारतीय टीम ने उनके साथ खेलने से मना नहीं किया है. सूर्यकुमार ने साफ किया कि टीम इंडिया 12 फरवरी के अपने मैच के बाद कोलंबो रवाना हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के इनकार पर सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!