राज्य

मुंबई को 11 फरवरी को मिलेगा नया मेयर, BJP-शिवसेना दोनों लगा रही जोर, किसकी लगेगी लॉटरी?

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लगभग एक महीने बाद, 11 फरवरी को मुंबई को नया महापौर मिलेगा. यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार (03 फरवरी) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार सात फरवरी को इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है और उसी दिन दोपहर 12 बजे मुंबई के 78वें महापौर के लिए चुनाव होंगे.

पार्षदों की पंजीकरण प्रक्रिया हो चुकी पूरी

बीएमसी कमिश्नर सात मार्च, 2022 से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त नगर निकाय के प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं, जब पिछले सदन के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों में चुने गए सभी 227 पार्षदों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

बीएमसी में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

बीएमसी में 227 वार्ड हैं. नए सदन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीट जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीट मिली हैं. इस तरह गठबंधन (118 सीट) ने आसानी से बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर लिया है. दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार को अगले महापौर के पद पर निर्वाचित कराने की स्थिति में हैं. 

उद्धव गुट को 65 सीटें मिली

वहीं शिवसेना (ठाकरे) को 65 और मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर संतोष करना पड़ा. मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोट डाले गए थे जबकि 16 जनवरी को मतगणना के बाद नतीजे आए थे. 

बीएमसी में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित

बता दें कि बीएमसी में मेयर का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में कोई महिला ही इस बार बीएमसी में मेयर की कुर्सी पर बैठेगी. बीजेपी ने BMC में अपने सीनियर नेता गणेश खंकर को पार्टी का नेता नियुक्त किया है. वहीं, शिवसेना ने अमय घोले को अपनी पार्टी का नेता चुना है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!