राज्य

MP News: भोपाल कोर्ट में 11वीं की बच्ची से रेप के आरोपी को वकीलों ने घेर कर पीटा, पुलिस के साथ हुई बहस

भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को 3 फरवरी को जिला अदालत में पेश किया गया. आरोपी को पुलिस 2 दिन की रिमांड पर लेकर आई थी. इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपी को घेरकर जमकर पिटाई की, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. वहीं इस घटना के बाद न्यायिक प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ कर खड़ी हो गई है.

आरोपी ने छात्रा को कार में जबरदस्ती पकड़कर दुष्कर्म किया और उसके साथ वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को धर्म परिवर्तन कराने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया ताकि मामले की गहन जांच की जा सके और सभी साक्ष्य सुरक्षित किए जा सकें. 

पहले से तैयारी में थे वकील!

पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपी को घेरकर हमला कर दिया, जिसके कारण पुलिस को उसे बचाने और स्थिति नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी. कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच बहस भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वकीलों ने यह पहले से तय कर लिया था कि पेशी के समय आरोपी की पिटाई करनी है या यह गुस्सा अचानक फूट पड़ा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामले की गंभीरता को और उजागर कर दिया. न्यायिक अधिकारियों ने घटना पर ध्यान दिया और स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की.

रिमांड पर है आरोपी

अब आरोपी को अदालत द्वारा निर्धारित रिमांड पर रखा गया है, जिससे जांच अधिकारियों को पर्याप्त समय मिलेगा. पुलिस और न्यायालय ने स्पष्ट किया कि कानून के तहत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!