आजमगढ़

Mau ews:घोसी में स्मार्टमीटर रिचार्ज व डिजिटल भुगतान जागरूकता अभियान का अधिशासी अभियंता ने हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

घोसी।मऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घोसी में सोमवार को विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश व एसडीओ इंद्र बहादुर मौर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अभियान के तहत विद्युत वितरण खंड घोसी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर उन्हें नेगेटिव बैलेंस रिचार्ज, एडवांस बिल भुगतान, एरियर राशि के भुगतान, यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराने तथा मोबाइल नंबर अपडेट कराने की जानकारी दी गयी।
अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि यह अभियान 02 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पर्याप्त बैलेंस बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है, जिससे उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और समय पर बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करें।
सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे गूगल प्ले स्टोर से यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर लें, ताकि उन्हें रिचार्ज, बैलेंस की जानकारी, बिल भुगतान एवं विद्युत से संबंधित अन्य सेवाओं की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके। यदि किसी प्रकार की असुविधा होती है तो उपभोक्ता संबंधित विद्युत कार्यालय से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश, एसडीओ इंद्रबहादुर मौर्य, जेई माजिद, सतीश सिंह, संजय सरोज सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!