विराट कोहली के कोच ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं होगा. पकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने ये फैसला ले तो लिया, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इस पूरे विवाद पर विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पाकिस्तान के फैसले को अजीब बताया.
विराट के बचपन के कोच ने तोड़ी चुप्पी
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में राजकुमार शर्मा ने कहा कि ये सब दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत अजीब फैसला है. उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के भारत ना आने का समर्थन किया और अब खुद भी वही राग अलापा है. राजकुमार शर्मा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
उन्होंने कहा, “इससे पाकिस्तान, वहां के लोगों को भी नुकसान होगा, जो अपने देश के खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ मैच में खेलते देखना चाहते हैं. उनके सभी खिलाडियों और वहां के लोगों के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान होगा. मुझे लगता है कि इस बात पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोबारा विचार करेगा.”
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand: On Pakistan to boycott its match against India in the ICC Men’s T20 World Cup 2026, Virat Kohli’s childhood coach Rajkumar Sharma says, “This is very unfortunate and a very strange decision by Pakistan. First, they voted in favour of Bangladesh… pic.twitter.com/qdkTool5XX
— ANI (@ANI) February 2, 2026
भारत और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं
राजकुमार शर्मा ने आगे यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं रह गया है, भारत बहुत आगे है. उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक फैसला है. उन्हें सोचना चाहिए कि इस बात पर ICC अगर कोई बड़ा एक्शन लेता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कितना बड़ा नुक्सान झेलना पड़ेगा. मुझे विश्वास है कि वो (पाकिस्तान) इस बारे में दोबारा सोचेंगे.”
पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान आगा कह चुके हैं कि ये पाकिस्तानी क्रिकेटरों का फैसला नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाडी वही करेंगे जो सरकार कहेगी.
यह भी पढ़ें:
4500 करोड़ का नुकसान… भारत-पाकिस्तान का मैच ना होने पर कैसे ग्लोबल क्रिकेट हो सकता है तबाह


