राज्य

भोपाल: BTech की डिग्री, इंग्लैंड में कर चुका नौकरी…, ट्रेनों में चोरी करता पकड़ा गया UK रिटर्न चोर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी करते ऐसा शख्स पकड़ा गया हो जो इंगलैंड में नौकरी तक कर चुका है. दरअसल, पुलिस अधिकारी के मुताबिक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में यात्रियों के बेशकीमती सामान की चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया, जो बी.टेक पास है और इंग्लैंड में जॉब कर चुका है. 

उन्होंने बताया कि जुए की लत और पैसों की हार के बाद आर्थिक तंगी के कारण उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया. भोपाल के पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपी की पहचान लखनऊ के देव स्थान के रहने वाले प्रांजल दीक्षित कोठी (36) के रूप में हुई है और उसके पास से करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए.

बीटेक की डिग्री, इंगलैंड में कर चुका नौकरी

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुणे से बी.टेक की डिग्री हासिल की है और वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुका है. अधिकारी ने बताया कि इस कंपनी के लिए आरोपी इंग्लैंड में नौकरी कर चुका है. पुलिस के मुताबिक आरोपी राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाता था और मौका देखकर चोरी करता था.

ऑनलाइन गेमिंग और जुए की थी लत

पुलिस की मानें तो पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग और जुए की लत थी, जिनमें लगातार रुपये हारने के बाद उसने चोरी का रास्ता अपनाया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अब तक चार चोरी की वारदात की बात कबूल की है.

वहीं इस यूके रिटर्न चोर की कहानी अब हर जगह वायरल हो रही है. इंगलैंड में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर चुके शख्स का चोरी की लत में लग जाने से हर कोई हैरान है. वहीं दूसरी तरफ इससे ये सबक भी है कि कैसे जुए की लत कहां तक ले जाती है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!