UP में कब होंगे पंचायत चुनाव? मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई संभावित डेट

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही नहीं हुआ है लेकिन योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओम प्रकाश राज के बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में पंचायत चुनाव होंगे. ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव ही चुनाव होंगे. ऐसी चर्चा है कि पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच कराए जाएंगे. जब चुनावों का ऐलान होगा, तभी तारीखों की भी घोषणा की जाएगी.
समय पर होंगे पंचायत चुनाव- मंत्री राजभर
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा है कि, पंचायत चुनाव की सरकार पूरी तैयारी कर रही है, मतपत्र छपकर सभी जिले में चले गए हैं. उन्होंने दावा किया है कि पंचायत चुनाव समय से होंगे, मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले होंगे या बाद में ? इस पर उन्होंने कहा कि, विधानसभा चुनाव से पहले होंगे.
साल 2026 में प्रस्तावित है पंचायत चुनाव
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2026 में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं. हालांकि, जानकारों का कहना है कि चुनाव में इस बारे भी देरी हो सकती है. ज्ञात हो कि साल 2021 की मई में संपन्न हुए पंचायत चुनाव भी कोविड की वजह से देरी से हुए थे. अब दावा है कि इस वर्ष अप्रैल-मई में प्रस्तावित चुनाव फिर देरी से हो सकते हैं. फिलहाल इन सब तमाम खबरों के बीच प्रदेश की जनता की निगाहें पंचायत चुनाव के तारीखों के ऐलान पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: मथुरा के सरकारी स्कूल में छात्रों से पढ़वाई नमाज? BSA ने प्रधानाचार्य किया निलंबित



