‘हमें पाकिस्तान को मौका ही नहीं देना था’, IND vs PAK मैच मामले पर सपा सांसद राजीव राय का बयान

पाकिस्तान ने भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच खेलने से इनकार कर दिया है. जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमें खुद ही पाकिस्तान को ऐसा मौका नहीं देना चाहिए था कि वो हमें मना करता. सरकार को पहले ही ये फैसला लेना चाहिए था.
एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सपा सांसद राजीव राय ने पाकिस्तान के मैच खेलने से इनकार करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा- “हमें लगता है कि हमारी गलती थी. हमें खुद मौका पाकिस्तान को नहीं देना चाहिए कि वो हमें मना करे, हमें ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये फैसला लेना चाहिए था.”
राजीव राय ने केंद्र सरकार पर किया हमला
सपा सांसद ने कहा कि विदेश नीति या देश की सुरक्षा की नीति ऐसे ही एडहॉक बेस पर नहीं चलती है. ये 140 करोड़ लोगों की आवाज सरकार के साथ थी. सरकार को ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही ये फैसला लेना चाहिए था.
सपा सांसद से जब कोटद्वार में बाबा शॉप और मुस्लिम बुजुर्ग को बचाने के लिए सामने आए दीपक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “ये नफरतियों को और बढ़ावा दिया जा रहा है. ये सरकार चाहती है कि समाज दो भागों में बंटा रहे. अगर सरकार या राज्य इस तरह की नीति अपनाएंगे तो इसके बहुत दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे. ये नफरतों को बढ़ावा देने वाला है.
पाकिस्तान का भारत के साथ खेलने से इनकार
दरअसल T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम विश्व कप में तो हिस्सा लेही लेकिन, 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला लीग मैच नहीं खेलेगी. जानकारों के मुताबिक़ अगर पाकिस्तान भारत के साथ मैच नहीं खेलता है तो इंडियन टीम को बना खेले ही वॉक ऑवर मिल जाएगा और दो अंक मिल जाएंगे. इस मैच के रद्द होने से ICC और ब्रॉडकास्टर्स को काफी नुक़सान होगा.
इनपुट- मोहित दुबे
बरेली: सास-ससुर ने पकड़े हाथ-पैर और पत्नी ने घोंट दिया पति का गला, फिर मर्डर को बना दिया सुसाइड



